रबूपुरा में नवरात्रि के पांचवें दिन शुक्रवार को मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। माता कुष्मांडा की जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
रबूपुरा (संवाद)। नवरात्रि के पांचवें दिन शुक्रवार को मंदिरों में माता के दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। माता कुष्मांडा की जयकारों से मंदिर गूंज उठे। जौनमाना चामुंडा मंदिर देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही।