फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे के विरुद्ध चला रहे जागरूकता अभियान

Thu, 30 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते मुख्य वक्ता। स्वय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से क्रिक्रेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध मे सही राह के टीम प्रवक्ता शिवम अग्रवाल ने बताया कि नशा विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत अभी तक वार्ड 5, 6, 7, 11, 12 व 13 में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। बैठकों में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन व पार्षद नैब सैनी, पार्षद सजल सेठ, संयोजक सतपाल शर्मा, अध्यक्ष नरेश बक्शी, मंगतराम सैनी, सुधीर भल्ला व संजय आनंद व द्वारा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करके सही राह टीम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम अग्रवाल ने बताया की सभी 13 वार्डों में टीम का गठन करने के उपरांत टीम के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल व नशा जागरूकता अभियान मुहिम के जिला प्रभारी सुशील आर्य शामिल होंगे। सही राह टीम के सदस्य कुलविंद्र सिंह चड्ढा ने कहा कि सही राह टीम का प्रयास है कि हमारे इलाके से नशे का खात्मा हो। संजय राठी ने कहा सही राह टीम द्वारा नशा जागरूकता अभियान के तहत नशे से नाता तोड़ो खेल से नाता जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन कर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। यह आयोजन पुलिस विभाग के सहयोग से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें