फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर को दबोचा, पैर में लगी गोली

Thu, 30 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कटका बॉर्डर के नसोपुर में पु​लिस मुठभेड़ के बाद आरोपी अरसे आलम को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटका व जलालपुर पुलिस तथा स्वॉट टीम ने मंगलवार देर रात एक शातिर गो-तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नगपुर निवासी अरसे आलम (28) पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कटका बॉर्डर के नसोपुर इलाके में पुलिस देर रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक गाय को तमसा नदी किनारे जंगल की ओर गोहत्या की नीयत से ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जलालपुर संतोष कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक कटका राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरसे आलम के पैर में गोली लगी और वह दबोच लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी नीलेश के बाएं हाथ में गोली लग गई। दोनों घायलों को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। गोवंश को सकुशल शेखपुरा राजकुमारी गोशाला में संरक्षित कराया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन



चार साल से अपराध में सक्रिय
सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अरसे आलम वर्ष 2021 से आपराधिक वारदातों में सक्रिय है। उसके खिलाफ गो-हत्या के दो और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। वहीं, फरार आरोपी शाह आलम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक गैंगस्टर एक्ट का भी है। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जिले में हाल की प्रमुख मुठभेड़ें
10 अगस्त 2025: अकबरपुर में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी चंदैनी निवासी अटल बिहारी विश्वकर्मा को पुलिस ने शिवबाबा अरियौना पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
23 मई 2025: टांडा के छज्जापुर राजघाट निवासी असगर उर्फ अदीब को बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार निवासी आरती पर चाकू से हमला करने के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें