फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवध योद्धा को तीन रनों से मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के यूपी 16 एरिना क्रिकेट मैदान पर चल रहे यूपी 16 एरिना वीकेंड टी-20 टूर्नामेंट के सीजन-6 के लीग मैच में अवध योद्धा और हरि मेवरिक्स के बीच कांटे की टक्कर हुई। अवध योद्धा ने तीन रन से जीत हासिल की। मैच में रितुराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए अवध योद्धा ने चार विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। गोविंद शर्मा ने 67 रन की पारी खेली। लक्ष्य को हासिल करने उतरी हरि मेवरिक्स की टीम नौ विकेट पर 164 रन ही बनी सकी। अंतिम ओवर में टीम को जीतने के लिए आठ रन की दरकार थी और दो विकेट शेष थे लेकिन रितुराज सिंह की गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज अंतिम ओवर में चार रन ही बना पाए। गेंदबाज ने दो गेंद डॉट करते हुए एक विकेट भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें