फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका देख ऑटो एक्सपो स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए फरवरी 2022 में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो को स्थगित कर दिया गया है। एक्सपो का आयोजन करने वाली संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया कि मोटर शो फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। इस वर्ष के बाद स्थितियों की समीक्षा के बाद ऑटो एक्सपो की नई तारीख जारी की जाएगी। अहम है कि वर्ष 2020 में ग्रेटर नोएडा में ही इसका आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को सियाम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बिजनेस टू कंज्यूमर आयोजन होने के एक्सपो में संक्रमण फैलने की संभावना हाई रिस्क की श्रेणी में आ रही थी। एक्सपो में भीड़ पहुंचने से सामाजिक दूरी कायम रखना मुश्किल हो जाता। ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाले आगंतुकों, कंपनियों और प्रदर्शकों की सुरक्षा सियाम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आने वाले माह में कोरोना की अनिश्चितता के चलते यह फैसला लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री के लिए ऑटो एक्सपो एक मेले की तरह है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग बिना डर के नई और भविष्य में आने वाली गाड़ियों को देखने और समझने का मजा लेते हैं।
वर्ष 2020 में 108 प्रदर्शकों के 352 वाहन किए गए थे प्रदर्शित
ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ष 2020 में ऑटो एक्सपो के में 70 वाहन लांच हुए थे। ऑटो एक्सपो-2020 में 108 प्रदर्शकों के 352 वाहन प्रदर्शित किए गए थे। इसके अलावा कंपनियों ने 35 इलेक्ट्रिक वाहन भी प्रदर्शित किए थे। वर्ष 2020 में हुए ऑटो एक्सपो में ऑडी, टोयटा, होंडा, जीप इंडिया समेत कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, एमजी मोटर्स जैसी कुछ चीन की कंपनियों ने भागीदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें