फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायत की जांच को पहुंचे प्राधिकरण अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गढ़ी शाहदरा में ग्राम विकास समिति की शिकायत पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इंदु प्रकाश पहुंचे। गांव में विकास कार्य को लेकर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी की मांग पर यह दौरा किया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गांव की समस्याओं को देखा और गांव का दौरा कर अन्य समस्याएं भी पता कीं। सफाई व्यवस्था उचित न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। इस दौरान गांव में कई जगह जल भराव मिला और तालाब की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर गांव में ठीक से सफाई नहीं हो पाई तो कार्रवाई की जाएगी। एक हफ्ते बाद फिर से दौरा करने के लिए कहा समिति के अध्यक्ष ने मांग की है। इसके अलावा गांव में एक बारात घर, लाइब्रेरी ओर खेल का मैदान बनाने की मांग की है। इसके साथ ही सीईओ के नाम पत्र भी सौंपा है। इस मौके पर गिरिराज शर्मा, विनोद प्रधान, वरुण खारी, जीतराम भाटी, रतन पंडित, राजेंद्र भाटी, पवन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें