नोएडा। एक सोसाइटी में रहने वाले शख्स ने पत्नी पर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 168 स्थित सोसायटी में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में कानपुर की रहने वाली युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पता चला कि वह शराब पीने की आदी है। इसका विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ-साथ मारपीट करती है। व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आने पर व्यक्ति पत्नी को मायके छोड़ आया। आरोप है कि पत्नी फोन कर लगातार धमकी दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो