फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देवउठनी एकादशी के दूसरे दिन शुभ मुहूर्त, परिणय सूत्र में बंधेंगे 250 से अधिक जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
- साथ ही शादी, लग्न आदि मांगलिक कार्यक्रम हो जाएंगे शुरू, बैंक्वेट हॉल व सामुदायिक केंद्रों पहले से बुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। देव उठनी एकादशी यानी एक नवंबर से शुभकार्य शुरू हो जाएंगे हैं। हांलाकि शादियों के लिए शुभ मुहूर्त 2 नवंबर से है। 2 नवंबर को शहर में 250 से भी अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के शयन काल से उठने के बाद देव उठनी एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन से ही शादियों के मुहूर्त, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार आदि शुभ कार्य शुरू हो जाते है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार नवंबर में शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन देवउठनी एकादशी को अबूझ साया मानने के चलते इस दिन विवाह समारोहों की धूम रहेगी।

सके लिए ग्रेटर नोएडा के लगभग सभी बैंक्वेट हॉल व सामुदायिक केंद्रों को बुक कर लिया गया है। कुछ बड़े बैंक्वेट हॉलों में तो स्थिति यह है कि एक ही दिन में दो शादियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भद्राकाल होने से दूसरे दिन मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवोत्थानी एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि एक नवंबर को सुबह 9:11 शुरू होगी और दो नवंबर को सुबह 7:31 बजे तक रहेगी। उदयतिथि के अनुसार, इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी की विशेष पूजा व व्रत किया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम 3ः30 बजे से रात्रि 2ः46 बजे भद्राकाल रहेगा। भद्रकाल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसलिए जिले में शादियों का संयोग 2 नवंबर से बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें