बेलहर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला निवासी रविशंकर की लंबे समय से न्यायालय में पेशी नहीं हो रही है। बेलहर पुलिस के साथ पुरानी बस्ती की पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। एक माह के अंदर न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी।
भीतरी टोला निवासी रविशंकर पुत्र राजाराम पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वारंट भी जारी हुआ लेकिन आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मृत्युंजय यादव थाना पुरानी बस्ती ने मय फोर्स पहुंचकर थाना बेलहर कला के कांस्टेबल संतोष चौहान के साथ वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला के सभासद लक्ष्मण कनौजिया, आरोपी की भाभी रेखा पत्नी राजकुमार के घर डुग्गी मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किया। एक माह में थाना पुरानी बस्ती या न्यायालय में आरोपी उपस्थित नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संवाद