फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शुद्ध पेयजल के लिए सड़क पर उतरे एटीएस एल्योर निवासी

विज्ञापन
यमुना सिटी के सेक्टर 22 डी स्थित एटीएस एल्योर सोसाइटी मैं दूषित पेयजल आने के खिलाफ निवासियों ने
विज्ञापन
- निवासी बोेले ओवरहेड टैंक से आ रहा गंदा पानी, मेंटेनेंस जीएम ने दो सप्ताह में समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। करोड़ों रुपये के फ्लैट खरीदने के बाद भी यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित एटीएस एल्योर के निवासी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई दिनों से गंदे ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई की मांग कर रहे निवासियों का आक्रोश बृहस्पतिवार रात फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर नारेबाजी की। शुक्रवार को ग्रुप के जीएम मेंटेनेंस और स्टेट हेड ने समस्याओं का निरीक्षण कर दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया है।

यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित एटीएस एल्योर सोसाइटी में करीब 1100 फ्लैट हैं। इनमें लगभग 300 परिवार रहते हैं। देर रात प्रदर्शन को उतरे निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनके बाथरूम के फ्लश में रिसाइकिल पानी के बजाए मलयुक्त पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार ओवरहेड वाटर टैंकों की सफाई करने की मांग की गई लेकिन मेंटेनेंस विभाग ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। दूषित पेयजल सोसाइटी निवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। गर्मियों के दिनों में विशेषकर बच्चों और वृद्धों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

निवासियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी है। मौके पर पहुंची रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कर प्रबंधन से बात कराई। शुक्रवार को बिल्डर ग्रुप के जीएम मेंटेनेंस पवन यादव और स्टेट हेड आकाश कुमार की टीम ने सोसाइटी में ओवरहेड वाटर टैंक और अन्य समस्याओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी दूषित पानी मामले में सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही से नाराज लोगों ने देर रात विरोध-प्रदर्शन किया है। - ओमेंद्र सिंह बघेल, निवासी
दूषित पानी की जांच का जिम्मा सोसाइटी मेंटेनेंस का है। इससे लोगों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है। विनीत यादव, निवासी
बाथरूम के फ्लश में उपयोग किया जाने वाले रिसाइकिल पानी के बजाए मलयुक्त पानी आया है। इसे ठीक किया जाना चाहिए। - चैतन्य, निवासी
ओवर हेड वाटर टैंकों में जमी गंदगी को समय पर साफ कराना चाहिए। इससे हमारे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है। अजय चौधरी, निवासी
कोट
कुछ दिन पहले एक टावर में रिसाइकिल पानी से जुड़ी शिकायत आई थी। जिसका त्वरित समाधान करा दिया गया था। अब निवासियों की मांग पर सभी टैंक की सफाई नए सिरे से कराई जाएगी। -पवन यादव, जीएम मेंटेनेंस एटीएस ग्रुप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें