फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिर सजेगी नवग्रह वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बनी नवग्रह वाटिका को फिर विकसित किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाटिका में नवग्रहों से जुड़े नौ वृक्षों को रोपकर उन्हें संरक्षित किया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी मिल सकेगी। बॉटनी विभाग के विद्यार्थियों को यह जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार बीते साल इस वाटिका को तैयार किया गया था, लेकिन ये उतनी बेहतर तरीके से बन नहीं पाई, लेकिन अब फिर से पुनर्विकास का फैसला लिया गया है। हर ग्रह से संबंधित पौधों के नाम और उसके वैज्ञानिक महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पहल से परिसर का वातावरण और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें