पिछले वर्ष पुलिस कस्टडी में तीन लोगों ने माफिया अतीक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी मौत के बाद भी अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जारी है।
अतीक अहमद के गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को सेक्टर-36 स्थित अतीक अहमद की कोठी मन्नत को कुर्क किया गया। कोठी की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रयागराज पुलिस के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पिछले वर्ष पुलिस कस्टडी में तीन लोगों ने माफिया अतीक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी मौत के बाद भी अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को ग्रेनो के सेक्टर- 36 में स्थित कोठी मन्नत को कुर्क किया गया। प्रयागराज पुलिस के निर्देश पर बीटा-2 और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस एडीसीपी अशोक कुमार और एसीपी रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में सेक्टर-36 स्थित कोठी पर पहुंची। मौके पर मुनादी कराने के बाद कोठी को कुर्क किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अतीक अहमद के बेटे ने इसी कोठी में रहकर शहर के निजी विवि से पढ़ाई की थी। अतीक और उसके गुर्गे भी कई बार कोठी में आकर रुकते थे। फिलहाल इसके रखरखाव की जिम्मेदारी केयर टेकर के पास थी। केयर टेकर परिवार के साथ रहता था। उल्लेखनीय है कि पुलिस पूरे प्रदेश में अतीक की संपत्तियों की तलाश कर रही है। उसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित कोठी का भी पता लगा था।