फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के एथलीटों ने दिल्ली ओपन में जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले के दो एथलीट ने नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली ओपन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली एथलेटिक्स संघ की ओर से जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3 से 5 अप्रैल तक होने वाली इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक एथलीट ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के लिए दूसरे दिन बालिका वर्ग में ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित भोगपुर गांव निवासी मोनिका ने अंडर-16 में 80 मीटर बाधा दौड़ व 600 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में दादरी स्थित रायपुर बांगर के निवासी एथलीट अरविंद शर्मा ने इस प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 51.84 मीटर दूर फेंक कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मोनिका ने बाधा दौड़ को पूरा करने के लिए 13.70 मिनट और 600 मीटर दौड़ को 1.38 मिनट में पूरा किया। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में संचालक व कोच सोनू भाटी, मुन्नी नागर की देखरेख में एथलेटिक्स के गुर सीखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें