फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनुष यज्ञ रामलीला के समापन पर राम विवाह का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ैया घाट शिव जी मठ भीटी में चल रहे धनुष यज्ञ रामलीला के अंतिम दिन बुधवार की रात राम बारात व राम विवाह का मंचन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

नगर के भीटी निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि धनुष यज्ञ रामलीला 1934 से प्रारंभ होकर अनवरत 92 वर्षों से दिखाई जाती है। जिसमें सभी पात्र मुहल्ले और स्थानीय लोग ही निभाते हैं। राम विवाह के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन होने से नई पीढ़ी अपने आदर्श राम और भ्राता लक्ष्मण के चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उसे चरितार्थ कर सकते हैं। जिससे वे अपना और पूरे समाज का कल्याण कर सकते हैं।इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह टिंकू ,पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, रामाश्रय सिंह ,अशोक सिंह, पवन सिंह, अभय सिंह ,बबलू सिंह, श्याम नारायण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें