फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन से जुड़े नेता थे विधायक सुधाकर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर बृहस्पतिवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह के असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

आयोजन में सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, सुभासपा सहित कई राजनितिक दलों के नेता शामिल हुए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सुधाकर सिंह के निधन को जनपद की राजनीति के लिए एक गहरा आघात बताया।
सभा को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव शुभम सिंह, पूर्व मंत्री उत्पल राय, भाजपा नेता भरत भैया, क्षेत्रीय महामंत्री, सुनील गुप्त,बसपा के ग़ौरी शंकर आचार्य, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा अखिलेश सिंह राठौर, कांग्रेस के अमरेश चंद्र पाण्डेय, हरिश्चंद्र यादव आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने सुधाकर सिंह को हर एक के सुख-दुख शामिल रहने वाला और ज़मीन से जुड़ा नेता बताया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक राष्ट्रकुंवर सिंह ने बताया कि अध्यक्षता रामानंद यादव, संचालन विजय शंकर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें