सचिन शर्मा को मैन ऑफ द मैच और सैंडी बने फाइटर ऑफ द मैच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ओपन वर्ग के तीसरे मैच में एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएस नालंदा को 50 रनों से पराजित किया।सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में खेले जा रहे 15 ओवर के टूर्नामेंट में टॉस जीतकर एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
पहले बल्लेबजाी करते हुए एस्टर की टीम ने 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। सचिन ने 55 और अर्जुन ने नाबाद 48 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस नालंदा की टीम मात्र 121 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सैंडी ने 44 और आदर्श ने 20 रन बनाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि फाइटर ऑफ द मैच सैंडी को मिला। मैच के अंपायर वेद चौधरी और राजीव चौधरी रहे तथा स्कोरर की भूमिका अतुल पाल ने निभाई।
आज खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल
आज नोएडा स्टेडियम में कुल चार धुरंधर टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8 बजे एस्टर स्कूल और नोएडा वॉरियर्स के बीच तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल सुबह 11 बजे से पायनियर क्रिकेट क्लब और खुर्रेट इलेवन के बीच खेला जाएगा। सोमवार को टूर्नामेंट के दौरान फ्यूचर विलेज के एमडी अमर झा, आयोजन समिति के सुभाष शर्मा, अतुल गौड़, एसके सरीन, आरके शर्मा, अमन भारद्वाज, संतोष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।