फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिंथेटिक रंनिंग ट्रैक का 70 प्रतिशत काम पूरा, दिसंबर तक मिल सकती है सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी, स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन






माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के खिलाड़ियों को जल्द सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की सौगात मिलने वाली है। नोएडा स्टेडियम में बन रहा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। निर्माण कार्य का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि दिसंबर तक यह ट्रैक तैयार होकर खिलाड़ियों को सौगात के रूप में मिलेगा।





सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक का निर्माण कार्य जून माह में शुरू हुआ था। यह ट्रैक 300 मीटर लंबा और चार लेन वाला होगा। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ट्रैक की सतह पर विशेष सिंथेटिक सामग्री बिछाई जा रही है जिससे खिलाड़ियों को दौड़ते समय चोट या फिसलने की संभावना न रहे। अब तक ट्रैक का बेस लेयर, लेवलिंग और ड्रेनेज सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। सिंथेटिक परत बिछाने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण अतंर्गत सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह का कहना है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो नवंबर के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद अंतिम चरण में मार्किंग, लाइनिंग और सुरक्षा घेराबंदी का काम किया जाएगा। स्थानीय खिलाड़ियों ने बताया कि अब तक उन्हें अभ्यास के लिए कच्चे मैदान या सड़कों पर दौड़ना पड़ता था जिससे कई बार चोट लगने का खतरा बना रहता था। सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को एक समुचित और सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रैक के तैयार होने से शहर के खेल बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। भविष्य में यहां पर विभिन्न खेल आयोजनों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन






फिलहाल नही है एक भी रनिंग ट्रैक

अब तक किसी भी सरकारी खेल स्थानों पर रनिगं ट्रैक न होने के कारण स्थानीय खिलाड़ी या तो अन्य निजी खेल मैदानों पर निर्भर रहते हैं या फिर उन्हें अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। इसी कमी को पूरा करने के लिए यह सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तैयार किया जा रहा है। जो कि अपने अंतिम चरण पर है। बता दें करीब 300 मीटर लंबे इस सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर कई तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें