फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली समस्या का 10 तक समाधान करने का आश्वासन, निवासी संतुष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

- गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 16वें पार्क व्यू में बीते दो साल से है बिजली की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र स्थित गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के 16वें पार्क व्यू में सोसाइटी के संबंधित अधिकारियों ने निवासियों को 10 मई तक बिजली समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं, निवासियों ने तय समय में समाधान न होने पर दोबारा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।


निवासियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। करीब दो वर्ष पहले भी भीषण गर्मी के दौरान इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिस पर विरोध-प्रदर्शन के बाद 24 घंटे के भीतर 550 केवीए का डीजी सेट उपलब्ध कराया गया था। बावजूद इसके, आज दो साल बाद फिर वही समस्या दोबारा खड़ी हो गई है। इसे लेकर बीती दो मई को लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान निवासियों ने 33 केवीए की नई बिजली लाइन और नई केबल बिछाने की मांग की थी, ताकि भविष्य में बार-बार आने वाली इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिछले दो साल में कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार अस्थायी व्यवस्था से काम चलाया जाता है, जिससे गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। -अतुल चौधरी
-हमारी मुख्य मांग 33 केवीए की नई लाइन और केबल है। जब तक यह नहीं लगेगी, समस्या बार-बार आती रहेगी। -अतुल कुमार

-अधिकारियों ने 10 मई तक समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन अगर इस बार भी सिर्फ आश्वासन ही मिला तो हम फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे। -श्रवण अवाना
-निवासियों को हर साल इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। अबकी बार हम स्थायी समाधान चाहते हैं, सिर्फ अस्थायी राहत नहीं। -संदीप कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें