पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के तहत दादूपुर गांव निवासी गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना और उसी के चचेरे भाई राजकुमार की अवैध तरीके से अर्जित की गई है। अब पुलिस कमिश्नर की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट मामले में धारा-14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।
रवि काना की कंपनी मैसर्स प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 12 वाहन दर्ज हैं। इनमें एक आल्टो कार एवं माल ढोने वाले वाहन हैं और करीब 2.70 करोड़ रुपये कीमत के हैं। इसके अलावा रवि काना की कंपनी प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। इनमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई आदि अन्य बैंक शामिल हैं। इनमें कुल जमा रकम पांच करोड़ के आसपास है। बुलदंशहर के सिकंद्राबाद में करीब 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के इंडस्ट्रियल ऐरिया में 32 करोड़ रुपये का भूखंड है।
राजकुमार की ईकोटेक-12 में 32.20 करोड़़ रुपये की जमीन है। चाई-5 में एक करोड़ रुपये का प्लॉट है। एस्कान एक्सपोर्ट के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता है जिसमें 22 लाख रुपये हैं। इससे पहले पुलिस दोनों बदमाशों की कुछ संपत्ति अपने कब्जे में ले चुकी है।
गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बदमाशों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और संपत्ति कुर्क करके अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इसी दिशा में रवि काना पर भी कार्रवाई की जा रही है। रवि काना पर हाल ही में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद ही एक के बाद एक कलई खुलती चली गई।