फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ हत्याकांड : निर्दोषों को रिहा न करने पर सभी मुख्यमार्गों को बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में हुए आसिफ हत्याकांड मामले में निर्दोषों की हो रही गिरफ्तारी के विरोध में किरा गांव स्थित शहीद वीर भगत सिंह गोशाला में विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन ने आसिफ हत्याकांड मामले में निर्दोष युवाओं को जल्द रिहा नहीं किया तो वह दिल्ली जाने वाले वाले सभी मुख्यमार्गों को बंद कर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पुलिस ने 6 निर्दोष युवाओं की गिरफ्तारी कर गलत किया है। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पुलिस निर्दोष युवाओं को रिहा करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मृतक पक्ष के युवाओं संग आरोपी पक्ष के घरों में जाकर तोड़फोड़ और लूटपाट कर महिलाओं से बदतमीजी की। पंचायत में लोगों ने कहा कि अगर इस मामले में जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो 30 मई को इंडरी गांव में पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी। लोगों ने कहा कि मेवात में हिंदू अल्पसंख्यक है। इस कारण आए दिन उनको किसी न किसी मामले को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन, पता होने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पंचायत में इंडरी खंड के अलावा नूंह, पुन्हाना, पिनगवां, उजीना, हथीन, होडल, सोहना और पलवल जिले के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कालियाकाय के पूर्व सरपंच दीपचंद ने की। इस मौके पर सतबीर पहलवान दमदमा, धर्मपाल पहलवान कोटा, वीरेंद्र चेयरमैन गांगोली, रामकिशन भगत छपेड़ा, संतलाल सरपंच, मनोज बजरंगी सोहना, कैप्टन सुमेर छपेड़ा, जगदीश भाटी उजीना, मोतीराम हथीन, दिनेश आलदोका, शीशपाल मढनाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें