फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन के कलाकार देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मंच की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री की जनसभा के अलावा अब भाजपा के नेताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी मंच बनेंगे। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन के कलाकार प्रस्तुति से मन मोहेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के मंच पर राज्यपाल, मुुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद, विधायक व ज्यूरिख इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में नामों की सूची तैयार कर उच्च स्तर पर भेज दी गई है। इसकी संस्तुति मिलनी बाकी है। इसी तरह से एक मंच संगठन के नेताओं के लिए होगा। इसका मकसद यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी को संतुष्ट रखा जाए। यहां करीब 30 से 35 नेता मौजूद रहेंगे, जो जिले से लेकर मंडल स्तर तक के होंगे। तीसरा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए होगा। इस मंच को बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्तिगत तौर पर आदेश दिए हैं।
वहीं, योजना के मुुताबिक मंच के कुछ अन्य प्वाइंट पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों की ओर से ऐसे कलाकारों से संपर्क कर बातचीत की जा रही है। जल्द ही तय हो जाएगा कि मंच पर कहां की टोली प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट साइट पर ही उतरेंगे सीएम
23 नवंबर को शाम करीब चार से पांच बजे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट साइट पर पहुंचेंगे। यहां वह तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के सामने करीब 90 प्रतिशत तैयारियां पूरी करने के बाद ही अधिकारी प्रस्तुतिकरण देंगे।
करीब एक घंटे का हो सकता है संबोधन
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में प्रधानमंत्री का संबोधन करीब एक घंटे का हो सकता हैै। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के समय में भी कुछ बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम डेढ़ घंटे का था। हालांकि, अंतिम समय तक इस कार्यक्रम में फेरबदल संभव है।
दो हजार बसें, एक हजार ट्रैक्टर और चार हजार अन्य वाहनों से जुटेगी दो लाख की भीड़
एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल पर प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को संगठन के क्षेत्रीय मंत्री के नेतृत्व में रणनीति तैयार की गई। नोएडा और बुलंदशहर से सबसे अधिक लोगों को लाने के लिए बस, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के इंतजाम से लेकर सभा स्थल पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल, सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर और नोएडा, बुलंदशहर व हापुड़ जिलों के जिलाध्यक्षों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें