पीएम से लेकर सीएम तक कर चुके हैं सराहना
तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन और 16 बार के नेशनल चैंपियन अर्जुन भाटी की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। मन की बात में भी प्रधानमंत्री ने अर्जुन की तारीफ की थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन कई बड़े पुरस्कार जीत चुके हैं। विराट कोहली फाउंडेशन ने भी अर्जुन भाटी को सम्मानित किया था। तब अभिनेता अमिताभ बच्चन और विराट कोहली ने उनको मंच पर सम्मानित किया था। अर्जुन विराट कोहली फाउंडेशन के सदस्य भी हैं।
यादगार चीजों को बेचकर की थी कोविड में मदद
गोल्फ के अलावा अर्जुन भाटी ने कोविड समय में भी लोगों की काफी मदद की थी। उन्होंने अपनी यादगार चीजों को बेचकर धन जुटाया था। जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप की ट्रॉफी बेचकर 4.30 लाख जुटाए थे। साथ ही पहली बार जूनियर गोल्फ चैंपियन बनने के समय के अपने जूतों को भी 3.50 लाख में बेच दिया था। वहीं लोगों से अपील कर 70 लाख रुपये से अधिक जुटाए थे। अर्जुन ने करीब 85 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में जमा कराए थे, ताकि कोविड में लोगों की मदद हो सके।