17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन
भाजपा ने दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में आयोजित किया जिला सम्मेलन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। संसद से महिलाओं को आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने के मुद्दे पर उस तारीख 17 अप्रैल को लोकतंत्र के लिए भाजपा ने काला दिन बताया है। शनिवार को दादरी के मिहिर भोज कॉलेज के गुर्जर भवन में भाजपा ने जन आक्रोश महिला जिला सम्मेलन आयोजित किया।
इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनका कहना है कि विपक्ष के नेताओं ने महिलाओं की आवाज को दबाने का काम किया है, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। 17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन था। कांग्रेस और ईडी गठबंधन ने एक बार फिर देश की बहनों को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने विपक्ष की आशंका को निर्मूल साबित कर दिया था।