फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी की मांग को लेकर विस्थापित युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी की मांग को लेकर विस्थापित युवाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, लगभग 350 युवाओं को स्थायी नौकरी की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए गई जमीन के विस्थापित परिवारों के युवाओं ने एयरपोर्ट के किशोरपुर वाले गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट विस्थापित परिवारों के लगभग 350 युवा रोजगार की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो वे भूख हड़ताल शुरू कर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। इस बीच उन्हें मनाने के लिए यमुना प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन देर शाम तक मौके पर युवा डटे हुए थे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रोजगार न मिलने से नाराज जमीन देने वाले किसान परिवारों के युवाओं का गुस्सा शनिवार को फिर फूट पड़ा। नौकरी की मांग को लेकर 14 गांवों के युवा एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान वर्ष 2019 में उन्हें पांच लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजा लेने या रोजगार पाने का विकल्प दिया गया था। उस समय 14 गांवों के 335 युवाओं ने मुआवजे के बजाय नौकरी का विकल्प चुना था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एयरपोर्ट में योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाएगा लेकिन अब तक किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला।
विज्ञापन

रोजगार न मिलने से व्यथित युवाओं का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक अनुबंध किया गया था। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पोर्टल भी बनाया गया, जिस पर 180 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। आरोप है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले अधिकारियों ने 15 दिन में नौकरी देने का भरोसा दिलाया था। इसी आश्वासन पर युवाओं ने पहले चल रहा धरना समाप्त कर दिया था। अब एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पुलिस कर रही धरने में शामिल युवाओं का वेरिफिकेशन
पुलिस ने धरने पर बैठे युवाओं का सत्यापन शुरू कर दिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रदर्शन में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल तो नहीं है। भीषण गर्मी के बावजूद शनिवार को बड़ी संख्या में युवा धरनास्थल पर डटे रहे।
कोट्स

रोजगार के लिए करीब 30 कंपनियों के चयन की बात कही गई थी लेकिन स्थानीय युवाओं को अब तक प्राथमिकता नहीं दी गई। इससे नाराज होकर सभी शुक्रवार से एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे हैं। -चांद, प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

वर्ष 2019 से हम नौकरी की आस लगाए हुए हैं। अभी तक हमें केवल आश्वासन ही मिला है। अब हम बिना ज्वाइनिंग लेटर के प्रदर्शन से नहीं उठेंगे। -सौरव, प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें