फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर बैठे करें वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। वृद्धावस्था, निश्रारित महिला पेंशन समेत विकलांग भरण पोषण अनुदान के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। संबंधित अधिकारी जांच करके अपनी आख्या देंगे। 45 दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी होगी। जिला स्तरीय कमेटी की मंजूरी के बाद आवेदक के बैंक खाते में पेंशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश में वृद्धावस्था, निश्रारित महिला और विकलांग भरण पोषण अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जाते है। अन्य किसी माध्यम से आने वाले आवेदन नहीं लिए जाते है। घर बैठे या जनसुविधा केंद्र पर विभाग के पोर्टल पर ही आवेदन होगा। आवेदन के साथ आवेदक की जन्म-तिथि, बीपीएल सूची, पति की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण-पत्र, जाति समेत जरूरी प्रमाण-पत्र लगाना अनिवार्य है। किसी भी कॉलम को रिक्त नहीं छोड़ना है। आधार नंबर, कोर बैंकिंग सिस्टम के तहत आने वाले बैंक के खाता नंबर समेत जानकारी देनी होगी। आवेदन को समिट करने के बाद उसकी हार्ड कापी विभाग के दफ्तर में जमा करनी होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि पेंशन के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें