I- इग्नू ने यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने को आवेदन विंडो ओपन की I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के जुलाई सत्र में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू छात्रों को ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका दे रहा है। खास बात यह है कि छात्र पारंपरिक तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ चार वर्षीय डिग्री की पढ़ाई भी कर सकते हैं।I
Iइग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई 2024 सत्र में छात्रों को घर बैठे और नौकरी के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका मिल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ओडीएल प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन मोड से पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को ignouiop.samarth.edu.in पर लॉग-इन करना होगा। नए आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें आईडी बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र में उम्मीदवार को अपनी जानकारी समेत प्रोग्राम चुनने के बारे में दर्शाना होगा। उम्मीदवार आवेदन जमा करते समय निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अन्यथा आवेदन रद्द हो जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए sscignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा 011-29572513 और 29572514 पर फोन करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।I