फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए सदस्यता के लिए तय समय पर करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने तय की समयसीमा, निवासियों ने प्रक्रिया में तेजी आने की जताई उम्मीद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज एक सोसाइटी में चुनाव अधिकारी ने एओए सदस्यता लेने के लिए आखिरी समय सीमा तय कर दी है। फैसले से निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई है। निवासियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी थी। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन दिया बावजूद विभिन्न विवादों के कारण पूरी प्रक्रिया धीमी रही।
विज्ञापन


निवासी राकेश ने फैसिलिटी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह यहां एक मजबूत एओए का गठन होने देना चाहिए, क्योंकि जवाबदेह एओए बनने से वर्तमान व्यवस्था पर नियंत्रण स्थापित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जवाबदेही के चल रही व्यवस्थाओं पर लगाम लगाने के लिए सशक्त और लोकतांत्रिक एओए का गठन जरूरी है। चुनाव अधिकारी के हालिया लिखित आदेश से अब यह स्पष्ट हो गया है कि सोसाइटी में जल्द चुनाव कराए जाएंगे। निवासियों को उम्मीद है कि इस आदेश के बाद अधिक से अधिक लोग सदस्यता ग्रहण करेंगे और इको विलेज एक में भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें