नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज में प्रवेश प्रकिया के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। कॉलेजों को छात्रों की सूची आनलाइन भेजी जाएगी। जिसकी पहली मेरिट लिस्ट जून के आखिरी सप्ताह तक जारी की जाएगी। लिस्ट के अनुसार छात्र कॉलेज काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। दस्तावेज के सत्यापन के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र एडमिशन लेते हैं। ब्यूरो