फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफेस पार्किंग में जगह चाहिए तो एप करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जब भी आप वाहन से घर से निकलते हैं तो सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि गाड़ी कहां खड़ी करेंगे। सरफेस पार्किंग में जगह मिलेगी या नहीं, लेकिन अब आपकी समस्या का समाधान होने वाला है। प्राधिकरण शहर की सरफेस पार्किंग में स्लॉट बुक करने के लिए एप की सेवा प्रदान करेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे करीब 10 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा। इसी एप पर मल्टीलेवल कार पार्किंग में पार्किंग की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेगी पार्किंग की लोकेशन
आप जब पार्क स्मार्ट एप डाउनलोड करेंगे तो रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें गाड़ी नंबर के साथ अन्य जानकारियां अपडेट करनी होंगी। इस सेवा के शुरू होते ही मोबाइल पर पार्किंग लोकेशन मिलने लगी। इसे सेंसर इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिये बनाया जाएगा। इसमें एक सर्किट तैयार किया जाएगा, जो सेंसर से संचालित होगा।
उच्चाधिकारियों को दी जाएगी जानकारी
एप की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इसके लिए प्रस्तुतिकरण में खूबियों के बारे में बताया जाएगा। शहर को तीन या चार जोन में बांटकर इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए वेंडर बुलाए जाएंगे। अवधि पांच वर्ष तक हो सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर चलेगी पार्किंग
अधिकारियों का कहना है कि एप आधारित पार्किंग व्यवस्था दिल्ली में चलती है। इसी तर्ज पर नोएडा में भी इसे तैयार किया जा रहा है। इसे सरफेस पार्किंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पहले मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए एप आधारित व्यवस्था लागू हो चुकी है, जो सेक्टर-18, 38ए, 1, 3 और पांच में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें