फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने राम कार्यक्रम: कुमार विश्वास बोले- भौतिक प्रगति सफल बनाती है, राम के आदर्श जीवन को सार्थक बनाते हैं

Fri, 13 Nov 2026 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में शुक्रवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम अपने-अपने राम का शुभारंभ हुआ। कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
'अपने-अपने राम' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में शुक्रवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम अपने-अपने राम का शुभारंभ हुआ। कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि ‘अपने-अपने राम’ केवल कथा वाचन नहीं, बल्कि सफलता से सार्थकता की ओर ले जाने वाला संवाद है। भौतिक प्रगति हमें सफल तो बना सकती है, लेकिन राम के आदर्श हमें सार्थक बनाते हैं।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि यह आधुनिक संदर्भों में प्रभु श्रीराम के चरित्र का जीवंत और प्रासंगिक विवेचन है। वे अपनी अद्भुत काव्यात्मक शैली और संगीत के माध्यम से यह संदेश दे रहे हैं कि राम केवल एक ऐतिहासिक पात्र नहीं, बल्कि हर मनुष्य के भीतर के अंधेरों को मिटाने वाले प्रकाश पुंज हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय सत्र में युवा पीढ़ी के लिए आत्मविश्वास, विपत्ति में धैर्य रखने की कला और पारिवारिक एकता के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। डॉ. विश्वास की प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण यही है कि वे बालक से लेकर बुजुर्ग तक हर आयु वर्ग को सहजता से मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन दर्शन से जोड़ देते हैं।

युवाओं को जड़ों से जोड़ने की पहल : मुकेश शर्मा
आयोजक मुकेश शर्मा ने इसे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने की अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा, नोएडा ने मुझे पहचान और सामर्थ्य दिया है, और उसी समाज को कुछ सार्थक लौटाने के भाव से मैंने इस कार्यक्रम का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हमारी युवा पीढ़ी और बच्चों को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने की है। डॉ. कुमार विश्वास की काव्यात्मक और ओजस्वी शैली ऐसी है कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग उनसे सहज ही जुड़ जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य, परिवार व समाज के प्रति सम्मान तथा सद्भावना की सीख मिलती है। यदि हम उनकी एक भी सीख अपने जीवन में उतार लें, तो हमारा समाज और नोएडा और भी बेहतर बन जाएगा। समाजसेवी एवं शिक्षाविद् श मुकेश शर्मा के सौजन्य से आयोजित यह तीन दिवसीय निःशुल्क सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम 13, 14 एवं 15 नवंबर 2026 को वर्ल्ड्स ऑफ वंडर, सेक्टर-38, नोएडा में संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें