फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में 15 नवंबर को होंगे एओए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की नई प्रबंध समिति के गठन के लिए 15 नवंबर को चुनाव होंगे। एसोसिएशन ने पांच नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्वतंत्र बाहरी संयोजक नियुक्त किया जाएगा।



एसोसिएशन के अनुसार, 25 अक्टूबर को हुई वार्षिक आम सभा में नई चुनाव समिति गठित करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद चुनाव की समय-सारणी जारी की गई। छह नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर शाम छह बजे निर्धारित की गई है। 11 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण होगा। उम्मीदवार 13 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। 14 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 नवंबर को मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। नई प्रबंध समिति में कुल 10 निर्वाचित सदस्य होंगे। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारी सदस्य शामिल हैं। चुनाव में प्रत्येक अपार्टमेंट के लिए एक वोट निर्धारित किया गया है। चुनाव कार्यक्रम की जानकारी नोएडा प्राधिकरण, जिलाधिकारी, उप निबंधक और बिल्डर को भी भेजी गई है। एसोसिएशन ने सभी निवासियों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें