फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स बाइक हादसे में दूसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रेसिंग के दौरान घायल हुए स्पोर्ट्स बाइक सवार दूसरे युवक ने भी रविवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव दिल्ली निवासी परिजनों को सौंप दिया। एक अन्य युवक ने रविवार सुबह ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। किसी भी युवक के परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इसके चलते केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मुर्शिदपुर गांव के पास जेवर की ओर से ग्रेटर नोएडा की ओर फर्राटा भर रहे एक बाइकर्स की बाइक का टायर फट गया था। इससे उसकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर गिर गई। इसी दौरान उसके ठीक पीछे फर्राटा भर रही दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा बाइक पर सवार साउथ दिल्ली के महरौली निवासी राहुल तेवतिया और रोहिणी निवासी यश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान पहले राहुल की मौत हुई थी वहीं देर रात यश ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली की ओर से आने वाले बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर नियम तोड़ते हुए कई बार हादसे को न्योता देते हैं। अब, पुलिस ने अन्य बाइकर्स पर शिकंजा कसने की तैैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें