फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वीं में दाखिलेे का एक और अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉन प्लॉन दाखिले के लिए आठ जुलाई से दोबारा खुलेगी दाखिला विंडो
विज्ञापन


-निदेशालय ने आवेदन करने से चूके छात्रों को मौका देने का फैसला किया

-कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से होंगे दाखिले, टेस्ट 29 जुलाई को होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में दसवीं-बारहवीं कक्षा में नॉन प्लॉन दाखिले के तहत एडमिशन लेने से चूके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा निदेशालय दाखिला लेने से चूके छात्रों को दाखिले के लिए एक और अवसर प्रदान करने जा रहा है। दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की खिड़की दुबारा से 8 जुलाई को खुलेगी। दाखिले के इच्छुक छात्र 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए 29 जुलाई को कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट का रिजल्ट दो अगस्त को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने नॉन प्लॉन दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नॉन प्लॉन दाखिले के तहत दिल्ली निवासी छात्र ही दाखिला ले सकते है। बारहवीं में साइंस स्ट्रीम के साथ गणित लेने के लिए 55 फीसदी, कॉमर्स के साथ गणित लेने के लिए 50 फीसदी अंक जरुरी, ह्यूमेनिटीज के विषय लेने के लिए दसवीं में पास होना जरूरी है। दसवीं में दाखिले के लिए नौवीं मेंं पास होना जरूरी है। इससे पहले दसवीं व बारहवीं कक्षा में नॉन प्लॉन दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरु की गई थी। छात्रों को आवेदन करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय मिला था। इस दौरान कई छात्र दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सके। ऐसे में कई अभिभावक व छात्र शिक्षा निदेशालय से दाखिले के लिए संपर्क कर रहे थे। इसके बाद छात्रों को राहत देते हुए उन्हें आवेदन करने का एक और अवसर देने का फैसला किया गया। छात्रों के पास दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें