फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लगातार दूसरे दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज होंगे महिला वर्ग व पुरुष वर्ग के यूथ व जूनियर वर्ग के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही एशियाई जूनियर और यूथ भारोत्तोलन चैंपियनशिप में सोमवार को भारत व वियतनाम का दबदबा रहा। जहां लगातार दूसरे दिन भारत को एक और स्वर्ण पदक मिला। वहीं, वियतनाम ने दोनों मुकाबले में एक स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया। मंगलवार को महिला वर्ग व पुरुष वर्ग के यूथ व जूनियर मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सोमवार को पुरुष वर्ग में जूनियर व यूथ वर्ग में मुकाबले खेले गए। भरली बेदव्रत ने 67 किग्रा यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उज्बेकिस्तान के दवतलबोएव नुरिल्लो ने रजत व वियतनाम के ए तन ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में वियतनाम के तरण मिंह तरी ने स्वर्ण, उज्बेकिस्तान के मात्रासुलोव खुशीनबोय ने रजत पदक और उज्बेकिस्तान के रुजमेटाव डियोरबेक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें