फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मिलावटी शराब कांड के एक और आरोपी को कासना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले सप्ताह रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी मिंकू उर्फ चंद्रभान ने पूछताछ में रामपुर के बांसनगलीपुर गांव निवासी नदीम का नाम पुलिस को बताया था। शुक्रवार को पुलिस ने नदीम को सिरसा गोल चक्कर के पास के ढाबे के पास से 20 लीटर अल्कोहल और दो लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जनवरी में मिलावटी शराब पीने से छह लोगों की मौत के बाद कासना की फैक्ट्री से दो आरोपियों के शव और भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद हुई थी। शराब कांड के मुख्य आरोपी बुलंदशहर जिले के चंद्रभान उर्फ मिंकू व उसके भाई रिंकू ने पुलिस को चकमा देकर गौतमबुद्घ नगर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। कासना पुलिस ने मिंकू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद मैनपुरी निवासी विनोद, आमोद व राम रहीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रिमांड पर पूछताछ में मिंकू ने नदीम का भी नाम पुलिस को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें