फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से दिल्ली से अलीगढ़-हाथरस के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी/बिलासपुर। दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर एक मार्च से दिल्ली से अलीगढ़ और हाथरस के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। चारों रेलगाड़ियां सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी लेकिन किराया एक्सप्रेस ट्रेन का देना होगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, एक मार्च से सुबह 6:10 बजे ट्रेन (संख्या 04417) हाथरस से दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन अलीगढ़ और हाथरस से दिल्ली के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन 8:19 बजे दादरी स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन (संख्या 04415) अलीगढ़ से सुबह 6:20 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन 7:52 बजे दादरी आएगी। इसी तरह दिल्ली से हाथरस के लिए शाम 5:55 बजे और नई दिल्ली से अलीगढ़ के लिए शाम 6:20 बजे ट्रेन चलेगी। दादरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक मुनिराज मीणा का कहना है कि ईएमयू लोकल पैसेंजर ट्रेनों का ही नाम बदलकर स्पेशल ट्रेन रखा गया है। इसमें एक्सप्रेस ट्रेन का ही किराया लिया जाएगा। टिकट का कम से कम 30 रुपये का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें