फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संस्कृति प्रदर्शनी में अंजली प्रथम

Wed, 12 Nov 2025 02:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। डायट में आयोजित कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी के परिणाम में कुरावली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला मांझ की सहायक अध्यापिका अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया छह एवं सात नवंबर को नोडल प्रवक्ता सुधाकरन की देखरेख में प्रदर्शनी हुई थी। अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ब्लॉक करहल के प्राथमिक विद्यालय मोहब्बतपुर की सहायक अध्यापिका पुष्पा वर्मा को द्वितीय, विकासखंड वेवर के कन्या विद्यालय जमौरा की सहायक अध्यापिका पूनम तथा ब्लॉक कुरावली के प्राथमिक विद्यालय नानामऊ की सहायक अध्यापिका प्रिया चौहान को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि परिणाम की सूची समस्त खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ व निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें