फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीसी का मतलब सर्वप्रथम अनुशासन

Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती। वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज मैं एनसीसी कैडेट ने वंदे मातरम का गायन करके शपथ ली। एनसीसी के पूर्व केयरटेकर गौरव द्विवेदी ने कहा कि एनसीसी का मतलब सर्वप्रथम अनुशासन है। समय के साथ, समय का महत्व, स्वच्छ वातावरण, स्वच्छता बनाए रखना मुख्य लक्ष्य है। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्र छात्राओं को देश के प्रति प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा, स्वतंत्रता के लिए एनसीसी कैडेट आगे बढ़कर कार्य करते हैं। प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने कहा कि एनसीसी से छात्र छात्राओं को अपना भविष्य तैयार करने में मदद मिलती है। एनसीसी समाज में सेवा भाव भी बढ़ाता है। प्रवीण यादव, गौरी शंकर, रामवीर सिंह, नीरज पाठक, दयाशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें