फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी

विज्ञापन
अनिल याद और पंखुडी।
विज्ञापन
सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी ने की शादी
विज्ञापन

नोएडा। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव और कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक रविवार रात को दिल्ली में शादी के बंधन में बंध गए। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। दोनों की शादी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा रही।
विज्ञापन

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दंपती को बधाई दी। इस पर पंखुड़ी ने ट्वीट कर धन्यवाद भी कहा। अनिल नोएडा के नवादा गांव में रहते हैं। दिल्ली निवासी पंखुड़ी पाठक पहले समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता थीं और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीबी लोगों में शुमार थीं। हालांकि, अनिल-पंखुड़ी की शादी की बात सामने आने पर विवाद भी हुआ। अनिल की पूर्व पत्नी ज्योति यादव मीडिया के सामने आई और अनिल व उनके भाई पर कई तरह के आरोप लगाए। इसके बाद ज्योति ने गाजियाबाद व नोएडा के एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत भी की। इस मामले में अनिल यादव ने भी अपना पक्ष रखा और खुद को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें