रोसयाबाजार। शिव मंदिर पौली में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में रविवार को एक बैठक आयोजित कि गई। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के बकाया मानदेय पर चर्चा की गई।
जिला महामंत्री गरिमा सिंह ने कहा कि हम कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के बकाया मानदेय न मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से समय से मानदेय दिलाने की मांग की। पांच माह का बकाया मानदेय व दो माह से पीआईएल जैसी समस्याओं पर विचार और प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से दिलाने की मांग किया। उन्होंने नई कार्यकर्ताओं के मोबाइल रिचार्ज और प्रोत्साहन राशि समय-समय पर न मिलने को रखा। इस अवसर पर जिला संयोजक अयोध्या प्रसाद चौधरी, ब्लाॅक अध्यक्ष विजयालक्ष्मी सिंह, संरक्षक राजाराम, जयप्रकाश पाल, उर्मिला, मंजू, शान्ति, आशा, ज्योति, रुचि सिंह, सुधा, ममता, राधिका आदि मौजूद रही। संवाद