फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विलय किए गए 66 स्कूलों के भवनों में संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 11 Sep 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासनादेश के अनुसार विलय किए गए बेसिक स्कूलों के भवन को आंगनबाड़ी केंद्रों में तबदील किया जाएगा। इसकी कवायद तेज हो गई है। अबतक 66 आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 से कम होने पर उनका विलय किया जाना था। इसके बाद शासनादेश पर जिले के 1,400 के करीब स्कूलों में 100 से अधिक स्कूलों का विलय कर दिया गया। स्कूलों का विलय होने से इनके भवन निष्प्रोज्य हैं। वहीं, जिले में करीब 1,960 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इनमें अधिकतर केंद्र निजी भवनों में संचालित हैं।
बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से इन आंगनबाड़ी को चिह्नित करके उनका संचालन बेसिक स्कूलों के खाली पड़े भवनों में कराने का निर्णय किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुडी ने बताया कि 66 आंगनबाड़ी केंद्रों को बेसिक स्कूलों के भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। इससे बच्चों की सही से देखरेख हो सकेगी। इसके साथ ही ऐसे अन्य भवनों को देखा जा रहा है, जिससे निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन को भी बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें