फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैंथर्स-11 रोहतक को हराकर आनंद क्रिकेट एकेडमी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में खेलता हुआ खिलाड़ी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी स्थित आनंद क्रिकेट एकेडमी में रविवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में आनंद क्रिकेट एकेडमी ने पैंथर्स-11 रोहतक को बेहतरीन मात देकर 307 रनों का लक्ष्य 29.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में बल्ले और गेंद दोनों से खिलाड़ियों ने दम दिखाया। कप्तान स्वास्तिक जुनेजा ने अपनी विस्फोटक पारी से सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन




टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आनंद क्रिकेट एकेडमी टीम ने शुरुआती ओवर से ही अनुशासित गेंदबाजी की। सुजल शर्मा, वंश सांगवान, यश गोयल और जैसल ने 1-1 विकेट चटकाया, जबकि दुर्गेश कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके बावजूद पैंथर्स-11 के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 307 रन बनाए। चिराग सैनी ने 50 गेंदों पर 88 रन, विकेटकीपर करण ने 55 गेंदों पर 66 रन और परीक्षित ने 17 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली।

307 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे आनंद क्रिकेट एकेडमी टीम के कप्तान स्वास्तिक जुनेजा ने 33 गेंदों पर 107 रन बनाकर मैच की दिशा अपनी टीम की ओर मोड़ दी। उनके साथ आर्यन सांगवान और सुजल शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक जमाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। टीम ने 307 रनों के लक्ष्य को 29.3 ओवर में हासिल कर लिया। आनंद क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की और मैन ऑफ द मैच का खिताब कप्तान स्वास्तिक जुनेजा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें