फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जाम में रोज छूटता था अपनों के साथ बिताने वाला एक घंटा, अब लौटेगा सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी को दफ्तर पहुंचने में लगता था डेढ़ घंटा तो किसी को स्टेडियम जाने के लिए तय करना पड़ता था लंबा रास्ता, अब रोजाना समय बचने की उम्मीद
विज्ञापन


अंकुर त्रिपाठी

ग्रेटर नोएडा। सुबह घर से निकलते समय परिवार को जल्द लौटने का भरोसा देना और शाम को जाम में फंसकर उसी परिवार के साथ बिताने वाला वक्त गंवा देना। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोगों की दिनचर्या ऐसी ही हो गई थी। गौड़ चौक और पर्थला चौक पर लगने वाले जाम के कारण लोगों का रोजाना एक से डेढ़ घंटा तक रास्ते में बर्बाद होता था। अब गौड़ चौक अंडरपास शुरू होने से लोगों को सफर आसान होने के साथ परिवार के लिए भी समय बचने की उम्मीद है।

सुपरटेक इको विलेज-1 निवासी श्याम प्रधान सेक्टर-62 स्थित फाइजर कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय आने-जाने के दौरान गौड़ सिटी पार करने के बाद पर्थला चौक पर लंबे जाम से जूझना पड़ता था। यू-टर्न लेने में भी काफी समय बर्बाद होता था। कई बार रास्ते में ही एक घंटे से अधिक समय निकल जाता था। अब अंडरपास से एनएच-24 की ओर सीधा रास्ता मिलने से रोजाना करीब एक घंटे की बचत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गोल्फ होम्स निवासी सौरभ कुमार यामाहा में इंजीनियर हैं। उन्हें रोजाना कार्यालय आने-जाने में एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जाम के कारण काम खत्म होने के बाद भी घर पहुंचने में काफी देर हो जाती थी। अंडरपास शुरू होने से अब सफर आसान होने और समय बचने की उम्मीद है।

स्टेलर जीवन निवासी हिमांशु आईटी क्षेत्र में कार्यरत हैं। वह धावक भी हैं और नियमित रूप से गौड़ सिटी स्टेडियम में अभ्यास करने जाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले स्टेडियम पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। यू-टर्न के कारण भी समय लगता था। अब अंडरपास से आवाजाही आसान होगी और अभ्यास के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

वहीं, गौड़ सिटी सेंटर में कार्यालय चलाने वाली भावना गौर ने बताया कि पहले कार्यालय पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। आसपास अक्सर जाम की स्थिति रहती थी। अंडरपास शुरू होने से कारोबार के साथ रोजाना की आवाजाही भी आसान होगी।

अब परिवार के लिए बचेगा वक्त

निवासियों का कहना है कि शहर के विस्तार के साथ यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा था। जाम का असर सिर्फ दफ्तर और कारोबार तक सीमित नहीं था, बल्कि लोगों के व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ रहा था। घर लौटने में देरी के कारण परिवार के साथ बिताने वाला समय कम हो जाता था।
विज्ञापन


अंडरपास शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। उनके लिए इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यही है कि सफर में बचने वाला समय अब अपनों के साथ बिताया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें