फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-25-32 में दो लाख वर्गमीटर में बनेगी एआई सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
50 प्रतिशत हिस्से में ग्रेड-ए ऑफिस, 40 प्रतिशत में जीसीसी और 10 प्रतिशत में वाणिज्यिक निर्माण होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ सेक्टर-25-32 में खाली पड़ी करीब दो लाख वर्गमीटर जमीन पर बिजनेस पार्क विकसित किया जाएगा। इसे एआई सिटी के नाम से बसाने की तैयारी है। नोएडा प्राधिकरण ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसके तहत विकासकर्ता को 50 प्रतिशत हिस्से में ग्रेड-ए ऑफिस, 40 प्रतिशत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और 10 प्रतिशत में वाणिज्यिक निर्माण करना होगा।

प्राधिकरण इस योजना को सेक्टर-147 की आईटी-बिजनेस पार्क और ग्रुप हाउसिंग की संयुक्त योजना के साथ लांच करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, एआई सिटी में देश की बड़ी कंपनियां अपने कार्यालय स्थापित कर सकेंगी। इसके लिए कई बड़े विकासकर्ता समूहों से बातचीत भी की गई है। इसके पास करीब एक लाख वर्गमीटर का एक अन्य वाणिज्यिक भूखंड भी उपलब्ध है, जिसके लिए अलग योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने 28 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 को अंगीकृत किया था। इसके तहत ई-नीलामी से भूखंड आवंटन के अलावा आय में हिस्सेदारी के आधार पर विकासकर्ता चुनने का विकल्प भी रखा गया है। इस मॉडल में विकासकर्ता को जमीन की कीमत का पांच प्रतिशत और मुनाफे का सात प्रतिशत प्राधिकरण को देना होगा। जमीन 45 वर्ष की लीज पर दी जाएगी, जिसे आगे 45 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। विकासकर्ता पार्क बनाकर कंपनियों को कार्यालय किराये पर देगा। यहां मुख्य रूप से आईटी कंपनियों और बड़ी कंपनियों के जीसीसी स्थापित होंगे।
विज्ञापन


कोट

सेक्टर-147 में आईटी-बिजनेस पार्क और ग्रुप हाउसिंग की संयुक्त योजना के साथ सेक्टर-25-32 में बिजनेस पार्क की योजना जल्द लांच की जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। -कृष्ण करुणेश, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें