ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में स्व-गणना की समीक्षा की जिसमें रफ्तार धीमी मिली। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और चार्ज अफसरों को फटकार लगाई। सभी को तत्काल स्व-गणना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि जन कर्मचारियों ने जनगणना ड्यूटी ग्रहण नहीं की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को अधीनस्थ कार्मिकों की स्व-गणना कराने को कहा हैं। उन्होंने ड्यूटी नहीं करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो