फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विरोध प्रदर्शन के बीच अस्ताैली में कूड़े से बायो-सीएनजी प्लांट रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोजाना 300 टन क्षमता वाला लगना था प्लांट, ग्रेनो प्राधिकरण ने निरस्त की टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

- अस्तौली में 12 अप्रैल से स्थानीय लोग कर रहे विरोध-प्रदर्शन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अस्तौली में विरोध-प्रदर्शन के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े से बायो सीएनजी बनाने के प्लांट की अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना को रोक दिया है। यहां 300 टन रोजाना की क्षमता का बायो सीएनजी प्लांट करीब 80 करोड़ रुपये खर्च कर प्राधिकरण को लगाना था। अब इसकी टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। मंगलवार को होने वाली प्री-बिड बैठक भी प्राधिकरण ने निरस्त कर दी।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य चेतराम सिंह के कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से इस टेंडर प्रक्रिया को स्थिगित किया जा रहा है। 20 अप्रैल को ही प्राधिकरण ने आरएफपी जारी कर कंपनियों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे थे। बिड प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ प्री-बिड बैठक भी होनी थी। इसमें कंपनियों से जरूरी सुझाव भी मांगे गए थे, जिससे आधुनिक तकनीक का उपयोग प्लांट में हो सके।
विज्ञापन

अस्तौली में ही कूड़े का डंपिंग यार्ड बनाए जाने के विरोध में स्थानीय लोग 12 अप्रैल से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां डंपिंग यार्ड खत्म किया जाए। इससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। बीमारियां बढ़ने की वजह से मुश्किलों का सामना भी स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी इन लोगों से वार्ता करने के लिए अस्तौली भी पहुंचे थे। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एक ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया था। करीब आठ गांव के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हैं।
विज्ञापन

-
वजह नहीं बता रहे अधिकारी
बायो सीएनजी प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए भले ही आदेश में वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य चेतराम सिंह ने अपरिहार्य कारण बताए हों। इसके उलट इसके पीछे की वजह पर कुछ भी बोलने से उन्होंने मना कर दिया। प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने कहा कि उनको इस निरस्तीकरण की जानकारी नहीं है। इसको पता करने के लिए कहा लेकिन कोई कारण नहीं बताया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शन ही टेंडर निरस्त होनी की वजह बना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें