फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम कौशल विकास सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिलासपुर कस्बे में मंगलवार को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना सेंटर की शुरुआत की गई। एसडी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में रोहित चौहान ने कहा कि सेंटर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरख प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यहां कंप्यूटर क्लास, अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास तथा एडवांस कंप्यूटर कोर्स जैसे आधुनिक और उपयोगी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा। वहीं, छात्रों को निशुल्क ड्रेस, किताबें, आई-कार्ड जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवा 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें