फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंबाला कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े चार घंटे लेट, यात्री रहे परेशान

Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनें के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा और त्योहारों की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। वीरवार को अंबाला कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 14 ट्रेनें देरी से आईं।
यात्री रानी और संजय ने बताया कि वह पिछले एक घंटे से अपनी ट्रेन का इंतजार में स्टेशन पर बैठे हुए हैं। हमारी ट्रेन दो घंटे की देरी से आ रही है। त्योहारों का सीजन चल रहा है। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है और ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। ऐसे में यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठकर अपना कीमती समय खराब न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से

अंबाला कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े चार घंटे, शान ए पंजाब सवा दो घंटे और गीता जयंती एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। मुंबई सीएसएमटी आधा घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौना घंटा और कालका शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 50 मिनट, दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा एक घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू आधा घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई। त्योहारी सीजन में यात्रियों को ट्रेनों की देरी के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ा देने के कारण कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें