प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच की एलईडी वंती राव के नाम हुई। इन्होंने मनोहर लाल ज्वेलर्स से खरीदारी की थी। वहीं, दूसरा पुरस्कार शालू बंसल ने जीता, इन्हें रेफ्रिजरेटर मिलेगा।
दिवाली पर अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव का लकी ड्रॉ बुधवार को सेक्टर-18 स्थित मनोहर लाल ज्वेलर्स के शोरूम में निकाला गया। ड्रॉ में एलईडी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन के अलावा दूसरे आकर्षक उपहार समेत लाखों रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ निकाल कर भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
मनोहर लाल ज्वेलर्स के संचालक विभोर गोयल ने ड्रॉ निकाला। प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच की एलईडी वंती राव के नाम हुई। इन्होंने मनोहर लाल ज्वेलर्स से खरीदारी की थी। वहीं, दूसरा पुरस्कार शालू बंसल ने जीता, इन्हें रेफ्रिजरेटर मिलेगा। इन्होंने जेपी कुंता ज्वेलर्स के यहां से खरीदारी की थी। तीसरे पुरस्कार के रूप में वॉशिंग मशीन मुनीश कुमार के खाते में गई। इन्होंने धनश्री फूड से सामान खरीदा था। ड्रॉ में अन्य आकर्षक उपहार भी घोषित किए गए।
शुभ लाभ महोत्सव 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस दौरान हमारे सहयोगी प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने वालों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कराया था। विजेता अपने उपहार सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय से एक जनवरी से प्राप्त कर सकते हैं। विजेताओं को अपने साथ पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।