जिला स्वास्थ्य विभाग 28 से 2 अप्रैल तक मेगा टीकाकरण अभियान चलाएगा। इसमें बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर रहेगा। विभाग की अपील है कि बच्चों के साथ जिन बड़ों का टीकाकरण नहीं हुआ है, वे भी वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
जिले के 20 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी, जबकि 75 केंद्रों पर कोवाक्सिन और बच्चों को कोर्बेवैक्स लगेगी। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए 25 केंद्र अलग से आरक्षित किए गए हैं। वहीं, इसके अलावा सभी 86 केंद्रों पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। कोविन पोर्टल पर केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है। बच्चों के टीकाकरण के लिए जन्म की तारीख से जुड़ा प्रमाण साथ ले जाना होगा।
बच्चों के टीकाकरण के लिए मुख्य केंद्र
सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई, पीएचसी दनकौर, सीएचसी दादरी, सीएचसी जेवर, पीएचसी जेवर, सीएचसी बिसरख, सीएचसी भंगेल, पीएचसी मामूरा, पीएचसी बरौला, सीएचसी बादलपुर के अलावा ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, डीपीएस स्कूल, समसारा स्कूल, सनफोर्ट स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, किडजी स्कूल टेकजोन-4, संस्कार पब्लिक स्कूल, नोएडा के राघव ग्लोबल स्कूल सेक्टर-122, इंडस वैली स्कूल, उत्तराखंड स्कूल, मॉडर्न स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, शिव नादर स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर भंगेल, जूनियर स्कूल भंगेल, प्राइमरी स्कूल देवला, प्राइमरी स्कूल साकीपुर, सूरजपुर व पाली, नारायणा स्कूल रबूपुरा, प्रज्ञान स्कूल जेवर सहित प्रमुख स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र।